फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now Students Careers Sanwarega UP File Portal

Sultanpur News: अब विद्यार्थियों का कॅरिअर संवारेगा यूपी फाइल पोर्टल

Wed, 27 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Students Careers Sanwarega UP File Portal
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर अब और ज्यादा सजग होंगे। विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए यूपी फाइल पोर्टल शुरू किया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के करीब 2.30 लाख विद्यार्थी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से 355 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 29 राजकीय, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त और 268 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे यूपी फाइल पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। पोर्टल सिर्फ कॅरिअर गाइडेंस ही नहीं देगा, बल्कि इसमें मॉक टेस्ट, वीडियो ट्यूटोरियल और अन्य शैक्षिक संसाधन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र के विषयगत प्रश्नों की तैयारी कर क्षमता को आंक सकते हैं। साथ ही विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान और प्रशिक्षण सामग्री भी विद्यार्थियों की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कॉल सेंटर से भी मिल सकेगा मार्गदर्शन
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल से जुड़ा कॉल सेंटर भी बनाया गया है। इसके लिए 8882213831 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर विद्यार्थी अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।

एआई टूल्स का लिया सहयोग
पोर्टल को आधुनिक बनाने के लिए इसमें एआई टूल्स और माइक्रोसॉफ्ट प्लेटफॉर्म का सहयोग लिया गया है। विद्यार्थी यह जान सकेंगे कि उनकी रुचि और योग्यता किस क्षेत्र में है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर अन्य क्षेत्रों तक, पोर्टल विद्यार्थियों को सही दिशा देने का काम करेगा।


कॅरिअर को नई दिशा दे सकते हैं विद्यार्थी
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यार्थी पंजीकरण कर अपने कॅरिअर को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed