फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now honorable dependent on government, municipal body and other departments

अब सरकार, विभाग, नगर निकाय व पंचायतों पर निर्भर हुए माननीय

Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Now honorable dependent on government, municipal body and other departments
सुल्तानपुर। कोरोना काल में सांसद व विधायक निधि फिलहाल अभी रोक दिए जाने से माननीयों के हाथ-पांव तकरीबन बंध गए हैं। अब क्षेत्र के लोगों की छोटी व बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

सरकार, विभिन्न विभागों, नगर निकायों व पंचायतों से क्षेत्रीय लोगों का कार्य कराने के लिए माननीय पैरवी कर रहे हैं। माननीय मानते हैं कि कोरोना काल में निधि बंद होने से कठिनाई आई है लेकिन सभी कार्य चल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतें नहीं आने पा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी क्षेत्र के गंभीर रोगियों के दवा इलाज की व्यवस्था प्रधानमंत्री राहत कोष से करा रही हैं। हाल ही में सांसद ने कई रोगियों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से धनराशि दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके प्रतिनिधि रणजीत कुमार बताते हैं कि सांसद निधि में इलाज के लिए धनराशि देने की व्यवस्था नहीं है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मरीजों को पैसा दिलाया जा रहा है। क्षेत्र के अन्य छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार, संबंधित विभागों से संपर्क करके कार्य कराया जा रहा है।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद निधि बंद होने से कठिनाई तो आई ही है लेकिन क्षेत्रीय लोगों का कार्य सरकार व संबंधित विभाग से मिलकर कराया जा रहा है। केंद्र की सीएसआर निधि से हैंडपंप लाने का प्रयास चल रहा है। सोलर लाइट आदि का भी बंदोबस्त किया जा रहा है।
सुल्तानपुर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह भी क्षेत्र के गंभीर रोगियों को मुख्यमंत्री की निधि से धनराशि दिलाने की बात बताते हैं। वे कहते हैं कि पहले कुछ लोगों को निधि से दे दिया जाता था।
अब निधि पर रोक लगने से सीएम कोष से इलाज के लिए पैसा दिलाया जा रहा है। क्षेत्र में कहीं कोई काम रुका नहीं है। क्षेत्र के लोगों की छोटी जरूरतें को शासन, संबंधित विभाग, नगर निकाय व पंचायतों से कराया जा रहा है।

बताया कि कोरोना काल में विकास कार्य में और तेजी आई है। संपर्क करने वाले क्षेत्रीय लोगों की मदद हो रही है। यह बात अलग है कि निधि से कुछ कार्य हो जाया करते थे अब वे कार्य दूसरे तरीके से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed