फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now anganbadi workers will pick up Ration

अब राशन की उठान करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 15 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now anganbadi workers will pick up Ration
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब गोदाम से सीधे राशन की उठान करेंगी। राशन की उठान करने के बाद विभाग में पंजीकृत बच्चों व अन्य को सीधे राशन का वितरण करेंगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम विभाग में पंजीकृत बच्चों, किशोरियों को सूखा राशन (गेहूं व चावल) के उठान की जिम्मेदारी शासन ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया था। उठान के बाद समूह की ओर से राशन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों में वितरण के लिए उपलब्ध कराया जाता था।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से आ रही दिक्कतों के मद्देनजर शासन ने इस प्रक्रिया को बदल दिया। अब शासन ने महिला स्वयं सहायता समूह को राशन (गेहूूं व चावल) की उठान से अलग कर दिया है। गेहूं व चावल के उठान की जिम्मेदारी शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्रों के पंजीकृत लाभार्थियों के लिए राशन की उठान स्वयं करेंगी। उठान के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्रों के लाभार्थियों में राशन का वितरण करेंगी। व्यवस्था में बदलाव के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अप्रैल के राशन की उठान शुरू कर दी है।
कार्यक्रम विभाग के मुताबिक ब्लॉकों पर स्थित पीसीएफ की गोदाम पर गेहूं व चावल पहुंचने पर उठान शुरू हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि पीसीएफ की गोदाम पर राशन पहुंचने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से राशन लिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों में सूखा राशन वितरित कर रही हैं।

महिला स्वयं सहायता समूह कर रहे घी व दाल की उठान
कार्यक्रम विभाग में पंजीकृत लाभार्थियों को दिए जाने वाले घी, दाल की जिम्मेदारी अभी भी स्वयं सहायता समूहों के पास है। कार्यक्रम विभाग को आवंटन मिलने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से उठान करके उसे आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। एनआरएलएम के डीसी जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि घी, दाल आदि कार्यक्रम विभाग की ओर से आवंटित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed