{"_id":"5da35ba88ebc3e93d0285fb8","slug":"notice-to-22-government-inter-college-principals-sultanpur-news-lko4866988173","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संचालित त्रैमासिक ग्रेडिंग योजना का कार्य 22 प्रधानाचार्यों ने समय सीमा में पूरा नहीं किया। इसमें लापरवाही बरतने पर डीआईओएस ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही तीन दिन के भीतर ग्रेडिंग कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिये हैं।
शासन ने शिक्षकों की कार्य प्रणाली में सुधार तथा विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिये पिछले दिनों शैक्षिक सत्र में त्रैमासिक पठन-पाठन का रोस्टर तैयार करने तथा गुणवत्ता की ऑनलाइन ग्रेडिंग की व्यवस्था शुरू की थी।
व्यवस्था के तहत स्कूलों में शैक्षिक पंचांग के आधार पर कोर्स पूरा करते हुए तीन माह के शैक्षिक विवरण की सूचना ऑनलाइन देनी होती है। शैक्षिक सत्र 2019-20 में दूसरे त्रैमासिक रोस्टर की सूचना पिछलेे दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों को दी थी।
विज्ञापन
शासन व डीआईओएस के निर्देश के बावजूद जिले के 22 राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों ने डेड लाइन में जुलाई, अगस्त व सितंबर माह तक की त्रैमासिक ग्रेडिंग ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूरा नहीं किया।
ग्रेडिंग की ऑनलाइन समीक्षा व पटल सहायक दुर्गेश कुमार की ओर से मामले की जानकारी मिलने के बाद नाराज डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
नोटिस में सभी 22 प्रधानाचार्यों को तीन दिन के भीतर त्रैमासिक ग्रेडिंग कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही ऑनलाइन ग्रेडिंग कार्य पूरा न करने तथा जवाब से संतुष्ट न होने पर सभी के वेतन रोकने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।