फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Notice of contract termination and recovery to DC construction

Sultanpur News: डीसी निर्माण को संविदा समाप्ति व रिकवरी का नोटिस

Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Notice of contract termination and recovery to DC construction
दूबेपुर क्षेत्र के स्कूल में निरीक्षण करते एडी बेसिक। -संवाद
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदेलेपुर में मरम्मत के लिए स्वीकृत 4.71 लाख रुपये प्राथमिक विद्यालय दीवानतारा भेज दिए गए। इसके पीछे बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण की मिलीभगत बताई जा रही है। इसका खुलासा बुधवार को निरीक्षण में आए एडी बेसिक लखनऊ की जांच में हुआ है। इस पर बीएसए ने जिला समन्वयक निर्माण को रिकवरी व संविदा समाप्ति का नोटिस दिया है।
विज्ञापन



बुधवार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) लखनऊ एसके तिवारी के नेतृत्व में राज्य परियोजना निदेशालय की टीम ने दूबेपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चंदेलेपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि डीसी निर्माण आनंद शुक्ल की मिलीभगत से प्राथमिक विद्यालय चंदेलेपुर की मरम्मत के लिए स्वीकृत 4.71 लाख रुपये प्राथमिक विद्यालय दीवानतारा भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीसी निर्माण (जिला समन्वयक) आनंद शुक्ल ने चंदेलेपुर प्राथमिक विद्यालय को त्रुटिवश रुपये भेजने की बात कही। बजट में धनराशि की कमी दिखने पर मामले की छानबीन कराई गई तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। प्राथमिक विद्यालय दीवानतारा के प्रधानाध्यापक चंद्रेश कुंवर चंद्र ने रुपये निकाल भी लिए और स्कूल में कोई मरम्मत कार्य भी नहीं कराया। फिलहाल, पूरे मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूबेपुर। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर दीवानतारा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रेश कुंवर चंद्र ने बीएसए को पत्र देकर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि डीसी निर्माण आनंद शुक्ल रुपया भेजने के बाद बार-बार स्कूल की मरम्मत कराने के लिए कह रहे थे। उनके निर्देश का पालन करते हुए स्कूल में खिड़की व दरवाजा लगवाकर रुपये खर्च किए हैं और कुछ रुपये स्कूल के निर्माण के लिए एडवांस दे दिए हैं। सगे-संबंधियों से लेकर निकाली गई रकम जल्द ही जमा करवा दूंगा। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।


रुपये भेजने में डीसी निर्माण की मिलीभगत
दो स्कूलों को रुपये भेजने में डीसी निर्माण आनंद शुक्ल की मिलीभगत है। इसके लिए उन्हें रिकवरी व संविदा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
-दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed