{"_id":"64f4cd575314fc27740a43c9","slug":"normal-patients-will-also-be-admitted-in-the-labor-room-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-2394-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: लेबर रूम में भी भर्ती होंगे सामान्य मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: लेबर रूम में भी भर्ती होंगे सामान्य मरीज
Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में बुखार व अन्य बीमारियों के मरीजों की भारी संख्या के चलते बेड की कमी पड़ रही है। इसलिए अब सामान्य मरीजों को लेबर रूम और बरामदे में भी भर्ती किया जाएगा। इसके लिए फोल्डिंग बेड और स्ट्रेचर भी मंगवाए गए हैं। हालांकि रविवार को थोड़ी राहत रही और भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी सामान्य रही।
मेडिकल कॉलेज में कई दिनों से बेड को लेकर मारामारी के हालात हैं। ऐसे में सीएमएस ने आरक्षित बेड समेत सारे 226 बेड आम मरीजों के लिए खाली करवा दिए। इसके बावजूद बेड पूरे नहीं हो रहे थे। अस्पताल के सारे स्ट्रेचरों पर भी इलाज किए जाने के बावजूद बेंच पर मरीजों को लिटाने की नौबत आ रही थी।
इन सारे हालात से सीएमएम ने प्राचार्य को अवगत कराया। ऐसे में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने लेबर रूम में भी फोल्डिंग बेड लगवाने के साथ ही बरामदे में स्ट्रेचर पर मरीजों को भर्ती करने की अनुमति दे दी थी। इसके अलावा 20 स्ट्रेचर मंगाए भी गए हैं जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को वहां भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि रविवार को हालात सामान्य रहे। बेड की कमी कहीं से नहीं पता चली है फिर भी अतिरिक्त इंतजाम कर लिए गए हैं। इससे करीब 30-35 अतिरिक्त मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
24 घंटे से ब्लडप्रेशर की मशीन रही खराब
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी कक्ष में शनिवार रात को ही ब्लड प्रेशर चेक करने की मशीन खराब हो गई। इसके बाद से जो भी मरीज आते, उन्हें जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन आदि की मदद से राहत दी जाती रही। यह अव्यवस्था रविवार की शाम तक बनी रही और ब्लड प्रेशर की मशीन बदली नहीं जा सकी।
अस्पताल परिसर में ही होगा एलाइजा टेस्ट
जिले में डेंगू के मरीजों का एलाइजा टेस्ट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए अमेठी भेजा गया है। वहां से प्रशिक्षण पूरा होते ही एलाइजा मशीन शुरू करा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पहले यह मशीन कोविड जांच वाले कक्ष के पास लगाई जानी थी किंतु अब अस्पताल परिसर में ही लगाने का निर्णय लिया गया है।