{"_id":"63b5bd74c4549b46ff7f6c7b","slug":"nomination-will-be-done-in-gorakhpur-from-today-for-block-graduate-election-sultanpur-news-lko665072246","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खंड स्नातक चुनाव के लिए आज से गोरखपुर में होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खंड स्नातक चुनाव के लिए आज से गोरखपुर में होगा नामांकन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार से गोरखपुर में नामांकन होगा। 30 जनवरी को मतदान व दो फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने खंड स्नातक का चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए आदर्श आचार संहिता प्रभावित कर दी है।
12 फरवरी को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल की समाप्ति को देखते हुए आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव की घोषणा कर दी है। चुुनाव के लिए पांच जनवरी से गोरखपुर में बनाए गए निर्वाचन कक्ष में नामांकन किए जाएंगे। 12 जनवरी तक नामांकन के बाद 13 जनवरी को पत्रों की जांच, 14 को वापसी व 30 जनवरी को मतदान होगा।
खंड एमएलसी चुनाव के लिए जिले में जिला पंचायत, नगर पालिका व ब्लॉक मुख्यालयों समेत 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें स्नातक के वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले में 15,025 मतदाता बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने खंड स्नातक चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट बी प्रसाद ने बताया कि एमएलसी चुनाव के दावेदार गोरखपुर में नाम निर्देशन कर सकेंगे। जिले में खंड स्नातक चुनाव के लिए सिर्फ मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियां गोरखपुर भेज दी जाएंगी। मतों की गणना भी गोरखपुर में होगी। 12 फरवरी के पहले चुनावी कार्यक्रम पूरा करने के लिए आयोग की ओर से निर्वाचन की तिथि तय की गई है।