{"_id":"658dc0f4f0577f1cc90ed1fd","slug":"no-trace-of-the-student-found-even-after-three-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-7444-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन दिन बाद भी छात्र का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन दिन बाद भी छात्र का नहीं लगा सुराग
Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुलतानपुर)। मंगलवार शाम डेयरी पर दूध देकर घर वापस जा रहा छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
थाना क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम बीही निवासी विजय पाल चौरसिया का पुत्र अमित (14) कक्षा आठ का छात्र है। घर से दूध लेकर बल्दीराय की डेयरी पर देने गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। मंगलवार की देर शाम डबल नहर की पटरी के किनारे अमित की साइकिल व झोला मिला।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में ढूंढने का प्रयास किया। जासूसी कुत्ते के जरिए भी छानबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। अमित के मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। तीन दिन के बाद भी अमित का सुराग न लगने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।