फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No trace of robbers, police busy searching for car

Sultanpur News: लुटेरों का सुराग नहीं, कार की खोज में उलझी पुलिस

Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
No trace of robbers, police busy searching for car
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में बुधवार शाम सराफा कारोबारी से हुई 25 लाख के जेवरात की लूट के मामले में तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस ने गैराजों व हाईवे पर खड़ी सफेद कारों की पड़ताल की। हालांकि, देर शाम तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

भरथीपुर गांव निवासी सराफा कारोबारी से हुई बुधवार को 25 लाख की लूट में पुलिस पहले केस दर्ज करने में काफी हीलाहवाली बरती। किसी तरह से बृहस्पतिवार रात में पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर में सफेद कार का जिक्र आने के बाद पुलिस की नींद और हराम हो गई है।
विज्ञापन

बाबूगंज के अलावा इनायतनगर में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वैसी ही कार दिखी, जिसके बाद पुलिस आसपास के गैराज व हाईवे पर खड़ी कारों की पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। एक युवक की तलाश की जा रही है, जिसके पिता रोडवेज में परिचालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज की लापरवाही से केस दर्ज में हुई देरी
पीड़ित व्यापारी सुरेश सोनी का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित व्यापारी ने केस दर्ज होने में विलंब के लिए द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि चौकी इंचार्ज बार-बार तहरीर में लिखी गई जेवरात की रकम हटाने के लिए कह रहे थे। इसलिए विलंब हुआ। बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। बस उन्हें उनका लूटा हुआ जेवर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed