{"_id":"cc5722de2c9eda736c20e9b95b8460bb","slug":"no-street-lights-on-flyovers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन नहीं हुए शहर के फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन नहीं हुए शहर के फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक आदेश के बिना ही सेतु निगम की इलेक्ट्रिकल टीम ने दरियापुर और करौंदिया के नवनिर्मित फ्लाईओवरों से दूरी बना ली है। पुल को रोशन करने का कार्य अधूरा छोड़कर निगम की इलेक्ट्रिकल टीम जिले से गाजियाबाद चली गई है। फ्लाईओवर पर अंधेरा होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शहर के दरियापुर और करौंदिया फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी देने के साथ पुल पर लाइटें लगाने का भी बजट जारी किया था। दोनों फ्लाईओवर के लिए करीब एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। फ्लाईओवर तैयार होते ही सेतु निगम की फैजाबाद स्थित इलेक्ट्रिकल यूनिट को धनराशि ट्रांसफर कर दी गई थी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में तैनात अधिशाषी अभियंता सेतु निगम को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। दरियापुर फ्लाई ओवर पर महीनों से आवागमन चल रहा है लेकिन इलेक्ट्रिकल यूनिट अभी तक पुल को रोशन नहीं कर सकी है। फैजाबाद की अधिकृत सेतु निगम की इलेक्ट्रिकल टीम ने प्रशासन को जानकारी दिए बिना ही गाजियाबाद का रुख कर लिया है। टीम के रवाना होने से कार्य अधर में लटक गया है। शाम ढलते ही करौंदिया पुल भी अंधेरे में डूब जाता है।
विज्ञापन