{"_id":"5751b4644f1c1b802f109787","slug":"no-respite-from-hot-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
धूप ने झुलसाया
- फोटो : अमर उजाला
जिले में हो रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पुरवा हवा चलने से दिन भर हुई उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उमस भरी गर्मी होने का अनुुमान लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब 10 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से भीषण गर्मी होने लगी। तेज गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर हुई भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल हो गया। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उमस भरी गर्मी होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 67-42 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 5.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।