{"_id":"5f36c5408ebc3e3d16784e89","slug":"no-prabhatferi-sultanpur-news-lko53520061","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकलेगी प्रभातफेरी, सादगी से मनेगा आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकलेगी प्रभातफेरी, सादगी से मनेगा आजादी का जश्न
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों की ओर से अब प्रभातफेरी नहीं निकाली जाएगी। अब शनिवार को सुबह नौ बजे झंडारोहण होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने संशोधन करते हुए कई कार्यक्रमों को रद कर दिया है। इसके पहले स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी व गैर सरकारी भवन बिजली के झालरों से जगमगा उठे।
13 अगस्त को पूर्व की तरह स्वतंत्रता दिवस के आयोजन का कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने 14 अगस्त को कई कार्यक्रम रद्द कर नया दिशा निर्देश जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक अब शनिवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों की ओर से बच्चों की प्रभातफेरी नहीं निकाली जाएगी।
अब शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे शहर में महान विभूतियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। विकासखंडों में साढ़े सात से पौने आठ बजे तक शिलापटों की सफाई व माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि सुबह नौ बजे जिले के सभी सरकारी, अर्धसरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। डीएम ने सुबह साढ़े आठ बजे पंत स्टेडियम में होने वाली बालक व बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता रद कर दी है।
विज्ञापन
अब सुबह पौने 10 बजे कलेक्ट्रेट व अन्य स्थानों पर पौधरोपण, 11 बजे जिला चिकित्सालय व सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में डीएम व एसपी की ओर से वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी भवनों व स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक इमारतों को बिजली की झालरों से सजाने का निर्देश दिया है।
उनके निर्देश पर शुक्रवार की शाम सरकारी भवन बिजली की रोशनी से जगमगा उठे। डीएम ने इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रद कर दिया है। आयोजकों को कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया है।