फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No construction of Indira Awas

5940 इंदिरा आवासों के निर्माण पर ग्रहण

Mon, 20 Jul 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में बीते वित्तीय वर्ष के 5940 इंदिरा आवासों के निर्माण पर ग्रहण लग गया है। वित्तीय वर्ष के पूरा होने के बाद भी केंद्र से आवास निर्माण की दूूसरी किस्त नहीं मिलने से लाभार्थियों के आवास का निर्माण पूरा नहीं हो  सका है। हालांकि ग्राम्य विकास अभिकरण ने पत्र के जरिए सरकार से 21 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली। पैसा नहीं मिलने से आवास आधे-अधूरे पड़े हैं।

विज्ञापन


बीते वित्तीय वर्ष में चयनित 5940 इंदिरा आवासों के लाभार्थियों का अपने आवास में रहने का सपना अधूरा रह गया है।  केंद्र सरकार से आवास निर्माण की दूसरी किस्त नहीं मिलने से लाभार्थियों के आवास निर्माण पर ग्रहण लग गया है। ग्राम्य विकास अभिकरण को दूसरी किस्त की धनराशि नहीं मिलने से लाभार्थियों को पैसे का आवंटन नहीं किया जा सका है।  वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले ही डीआरडीए ने सरकार से 21 करोड़ रुपये के धनराशि की मांग की थी। डीआरडीए की ओर से धनराशि की मांग करने के साथ ही  केंद्र के ग्राम्य विकास मंत्रालय को कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है। इसके  बाद भी धनराशि आवंटित नहीं हुई।
विज्ञापन


धनराशि नहीं मिलने से लाभार्थियों को  वित्तीय वर्ष के तीन माह बीतने के बाद भी दूसरी किस्त का पैसा नहीं दिया जा सका है। धनराशि नहीं मिलने से लाभार्थियों के अपने आवास में रहने का सपना टूटता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed