{"_id":"6abffd0b214e70c33a0d3ed4","slug":"no-clue-regarding-the-killers-in-the-teacher-couple-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-166341-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिक्षक दंपती हत्याकांड में हत्यारों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिक्षक दंपती हत्याकांड में हत्यारों का सुराग नहीं
Sat, 03 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर। शिक्षक दंपती हत्याकांड में शुक्रवार को पांचवें दिन भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पिछले सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के कूम्ही डड़िया गांव में स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान की संचालिका विनीता सिंह और उनके शिक्षक पति मुकेश कुमार सिंह की कुल्हाड़ी एवं फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के बड़े भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया था। टीमें मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। अभी तक लगभग 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि अब भी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। मृतका विनीता सिंह के गायब हुए मोबाइल के विषय में भी जांच जारी है। दावा किया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवाद