फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No cash in banks, ATM run dry

बैंकों में कम पड़ा कैश, एटीएम खाली, हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 10:39 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 13 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
No cash in banks, ATM run dry
बैंकिंग में लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बड़े नोटों बंद होने के बाद खुले बैकों के चौथे दिन भी व्यवस्था बेपटरी रही। बैंकों पर रुपये नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। कई बैंक शाखाओं में ग्राहकों ने हंगामा काटा। अधिकतर बैंकों पर सिर्फ निकासी का कार्य हुआ। रविवार को करीब 20 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। लगातार दिक्कतों से लोगों में खासी नाराजगी है। 

विज्ञापन



नोट बंदी के बाद आम जनता के साथ बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोड आने की चिंता और भुगतान की व्यवस्था के साथ पुराने नोटों को जमा करना चुनौती बनता जा रहा है। भुगतान और नोट बदलने की जरूरत के मुताबिक आरबीआई से कैश लोड नहीं मिल पा रहा है। रुपयों के लेन-देन को लेकर बिगड़े हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


नोट बंदी के बाद खुले बैंकों के चौथे दिन रविवार को भी बैंक शाखाओं पर लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बैंकों पर कतार में लगे लोगों ने कई स्थानों पर हंगामा किया। पीएनबी, इलाहाबाद, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य शाखाओं पर लंबी कतार में लगे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बैंक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह से लोगों को शांत करवाया। यही नहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र की कई शाखाओं पर धन न होने का संकट बरकरार रहा। इस दशा में सिर्फ नोट जमा करने का कार्य किया गया। रविवार की दोपहर लोड पहुंचने के बाद शटर गिराकर नई करेंसी का नोट काउंटरों पर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed