फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No cash in ATM of town

कैशलेस रहे 100 एटीएम, पैसे के लिए भटकते रहे जरूरतमंद 

Sun, 18 Dec 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 18 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
No cash in ATM of town
लोग लंबी कतार में परेशान - फोटो : अमर उजाला

बैंक अवकाश के दिन रविवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकतर एटीएम कैशलेस रहे। एटीएम कार्डधारक पैसे के लिए भटकते रहे। जिन गिने-चुने एटीएम पर कैश रहा, वहां लंबी कतार लगी रही। कुछ घंटों में वहां भी कैश समाप्त हो गया। पैसे के अभाव में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।

विज्ञापन


रविवार को बैंकों में अवकाश था। बैंक होने के कारण अधिकतर एटीएम पर कैश लोड नहीं किया गया था। ग्रामीण अंचल में स्थित ग्रामीण बैंकों की हालत बेपटरी है। शुक्रवार और शनिवार को अमेठी-सुल्तानपुर जिले में स्थित ग्रामीण बैंक शाखाओं पर हंगामा हो चुका है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के लोग ऐसे एटीएम की तलाश करते दिखे, जहां कैश लोड मिले लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम खाली रहे।
विज्ञापन


धनपतगंज, हलियापुर, बल्दीराय, कूरेभार, बरौंसा, मोतिगरपुर, कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, लंभुआ, कुड़वार, चांदा समेत अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम के शटर दिन भर बंद रहे। शहर में भी अधिकतर एटीएम कैशलेस रहे। शहर के रोडवेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम पर कैश नहीं रहा। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित तीन एटीएम भी कैशलेस रहे। लखनऊनाका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, बाधमंडी स्थित आईडीबीआई समेत अन्य एटीएम कैशलेस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई व बाधमंडी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर कैश लोड रहा। यहां दोपहर तक लोगों की कतार लगी रही। दोपहर बाद ये एटीएम भी कैशलेस हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed