{"_id":"adf65dbe8ef2ab3d089d63aafa843808","slug":"new-dios-office-in-gic-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी मैदान में बनेगा डीआईओएस दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी मैदान में बनेगा डीआईओएस दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अंग्रेजों के बनाए भवन में चल रहा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास जल्द ही अपना भवन होगा। अब तक डीआईओएस और बीएसए कार्यालय लालडिग्गी चौराहा स्थित जिला पंचायत की बिल्डिंग में चल रहा है। अब डीआईओएस कार्यालय जीआईसी की फील्ड में बनाया जाएगा। शासन ने कार्यालय निर्माण के लिए एक करोड़ एक लाख 84 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
शहर के लालडिग्गी चौराहे के पास जिला पंचायत के स्वामित्व वाले भवन में डीआईओएस और बीएसए कार्यालय संचालित हो रहा है। जिस भवन में दोनों शिक्षा महकमा चल रहा है वह अंग्रेजों के जमाने की पुरानी बिल्डिंग है। जिला योजना के बजट में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन के लिए बजट की मांग की गई थी। महकमे की ओर से बाकायदा डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन भेजा गई थी।
विज्ञापन
शासन ने कार्यालय भवन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। भवन निर्माण के लिए एक करोड़ एक लाख 84 हजार रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित करते हुए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग की ओर से चल रहे अब की कवायद के मुताबिक जीआईसी के ग्राउंड में ही डीआईओएस कार्यालय बनाया जाएगा। देखरेेख के अभाव में जीआईसी मैदान पर अवैध कब्जा हो रहा है। कार्यालय बन जाने से वह भी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन