{"_id":"95269c118be4c4f71ba2d50f960e1f2d","slug":"new-commitee-will-arrange-for-milk-in-mdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यीय कमेटी करेगी दूध की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यीय कमेटी करेगी दूध की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मिड-डे मील के तहत दूध की उपलब्धता की व्यवस्था तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। यह कमेटी विद्यालय प्रबंध समिति में से तीन सदस्यों का चयन कर बनाई जाएगी। यह कमेटी विद्यालय में दूध उपलब्ध कराने, उसके वितरण की सारी व्यवस्था देखेगी। डीएम के आदेश के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना के तहत नौनिहालों को दूध पिलाने का आदेश हुआ है। सप्ताह में बुधवार के दिन प्रति छात्र 200 मिली गरम दूध पिलाने की व्यवस्था है। अब तक दो बुधवार को दूध वितरण में सबसे ज्यादा उसकी उपलब्धता की दिक्कत हुई है। कुछ विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने के कारण दूध उपलब्ध नहीं हो पाया है तो कुछ स्थानों में दूध में पानी की मिलावट अधिक की गई है। जिलाधिकारी ने ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते दूध वितरण की व्यवस्था में विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश के मुताबिक 13 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति से तीन सदस्यों को चुनकर एक कमेटी बनाई जाए। ये कमेटी विद्यालय में उपस्थित छात्र संख्या के अनुसार दूध की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। प्रबंध समिति के सदस्य ग्राम सभा के ही होते हैं। इसलिए वे विद्यालय के शिक्षक से ज्यादा अच्छी तरह व आसानी से दूध की व्यवस्था कर सकते हैं। डीएम के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा महकमे ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन