फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Neither live nor found location of buses

Sultanpur News: न लाइव और न ही मिली बसों की लोकेशन

Sun, 22 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Neither live nor found location of buses
सुल्तानपुर। रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी यात्रियों को देने का इंतजाम पहले दिन ही डिपो में धड़ाम हो गया। डिपो में शनिवार को पहुंचे यात्रियों को न तो बसों की लाइव जानकारी मिली और न ही उनकी लोकेशन ही पता चल सकी। यात्रियों को डिपो में लगी एलईडी स्क्रीन पर दिनभर यातायात के नियमों की जानकारियां देते ही देखने को मिलीं। कई यात्री बसों के बारे में पूछताछ केंद्र का चक्कर लगाते रहे। वहां भी उन्हें बसों की सही स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शेड्यूल के अनुसार बसों का संचालन करने की योजना बनाई है। इसके तहत शनिवार से बस स्टेशन पर लगी एलईडी स्क्रीन पर बसों के पहुंचने व छूटने का समय यात्रियों को दिखाए जाने का इंतजाम किया जाना था। नई व्यवस्था में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बसों की लाइव लोकेशन का पता चलना था। इसके लिए बसों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल किए जाने थे, जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहते।
विज्ञापन



निगम ने इसके लिए सभी बस स्टेशनों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किया था। आदेश पर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की बसों का डेटा फीड करवा दिया गया है। इसके बाद भी शनिवार को बसों की लाइव लोकेशन की व्यवस्था डिपो में लागू नहीं हो सकी। दोपहर में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर लाइव लोकेशन की बात तो दूर यहां पूछताछ केंद्र पर भी सही समय नहीं पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुल्तानपुर डिपो के एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि परिवहन निगम के सभी डिपो से बसों के संचालन की रिपोर्ट मांगी गई थी। अभी नौ डिपो की रिपोर्ट मुख्यालय नहीं भेजी गई है। इस वजह से शनिवार से बसों की लाइव लोकेशन की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। एक-दो दिन में निर्देश आने की उम्मीद है।


पूूछताछ केंद्र में धूल खा रही डिवाइस
एलईडी स्क्रीन के साथ जो डिवाइस लगनी थी, वह डिपो में पहुंच गई है। डिवाइस व उसके साथ आई बैटरी को डिपो के पूछताछ केंद्र में रखा गया है। डिवाइस अभी धूल खा रही है।



132 में 40 बसों में लगे जीपीएस सिस्टम
डिपो के बेड़ेे में 132 बसें शामिल हैं। इसमें 60 बसें अनुबंधित और 72 निगम की हैं। परिवहन निगम के निर्देशानुसार सभी बसों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल किए जाने थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम की मात्र 40 बसों में ही जीपीएस सिस्टम लगे हैं। इसकी डिपो से कनेक्टिविटी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।





20 हजार यात्री झेल रहे परेशानी
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो सुल्तानपुर डिपो से विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन 15-20 हजार यात्री सफर करते हैं। इन्हें रोजाना बसों के आवागमन की जानकारी को लेेकर परेशानी होती है। कई यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। फिर भी उन्हें सही स्थिति नहीं पता चल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed