फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Neha and Abhay top in running competition

Sultanpur News: दौड़ प्रतियोगिता में नेहा व अभय अव्वल

Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Neha and Abhay top in running competition
बिंदेश्वरीगंज/बल्दीराय (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र के बीआरसी केंद्र पर दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नेहा व अभय को प्रथम स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को उपजिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एसडीएम विदुषी सिंह की मौजूदगी में बच्चों की खेल प्रतियोगिता हुई। दौड़ में नेहा व अभय ने प्रथम तथा मो़ अलकैश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में पलक प्रथम व नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम तथा रौनक उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी बच्चों को एसडीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए गए। 16 ट्राई साइकिल, 19 व्हील चेयर, 20 बैसाखी, सात जूते, चार सीपी चेयर, दो बरेला किट व 18 श्रवण यंत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर बीईओ रोजी सिंह, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, डीसी श्याम सुंदर यादव, एआरपी रामधर यादव, हीरालाल, संदीप पांडेय, वेद प्रताप सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी व संजय कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed