फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Need to teach maths in an interesting way

Sultanpur News: गणित को रोचक विधि से सिखाने की जरूरत

Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Need to teach maths in an interesting way
सुल्तानपुर। गणित विषय को रोचक व नवाचारी खेल विधि से सिखाने की जरूरत है। इसी से बच्चों में गणित विषय को पढ़ने में रुचि पैदा होगी। यह बात उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कही। वह सोमवार को परिषदीय स्कूलों में गणित किट के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ओर से विकसित गणित किट माड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण से प्राथमिक विद्यालयों में गणित विषय को रोचक व नवाचारी खेल विधि से सिखाने में मदद मिलेगी। गणित किट से विद्यार्थी गणित विषय की मूलभूत अवधारणाओं को आसानी से सीख सकेंगे। एनसीईआरटी की ओर से सभी परिषदीय विद्यालयों में गणित किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन



प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रशिक्षण डॉ. हरि ओम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण कार्य में शिक्षक गणित किट का प्रयोग करें। नोडल संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि गणित किट में छात्रों के मापन संख्या प्रक्रिया आकृति पैटर्न आदि अवधारणा विकसित करने के लिए भरपूर सामग्री है। इसका लाभ छात्रों को शिक्षण के दौरान दिया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान 10 चरण में जिले के 522 परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed