{"_id":"6251c6e53628f60b200b019a","slug":"navratra-sultanpur-news-lko6253876188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शनिवार को आठवें दिन भक्तों ने नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की। नवरात्र के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर व देवी मंदिरों पर हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
जय माता दी के उद्घोष से दिन भर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे। घरों व मंदिरों में अष्टमी के हवन की सुगंध महकी तो नवमी के हवन की तैयारियां पूरी की गईं। देवी मंदिरों पर देर शाम तक दर्शन करने को भक्तों की कतारें लगी रहीं। देवी भक्तों ने अष्टमी के दिन कन्याओं को भोज कराया। अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालओं ने शनिवार को देवी महागौरी की आराधना की। शहर के समीप स्थित लोहरामऊ देवी मंदिर में नवरात्र के अष्टमी पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर स्थित नयना माता मंदिर, प्राचीन काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर दिन भर घंटे-घडिय़ाल गूंजते रहे। अष्टमी के दिन हवन-पूजन से वातावरण सुगंधित रहा। उधर, ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों व घरों में लोगों ने हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। देवी मंदिरों पर रामनवमी के लिए मां का दरबार सजा दिया गया। रविवार को भोर से ही हवन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।