{"_id":"61672309bb42942702237ecd","slug":"navrat-sultanpur-news-lko5999900105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
श्री बाल दुर्गा पूजा समिति ठठेरी बाजार: स्थापना- 1982 अध्यक्ष- मनोज कुमार अग्रहरि।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को भक्तों ने नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की। नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर व देवी मंदिरों पर हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्त नवमी के हवन-पूजन की तैयारियों में लगे रहे।
अष्टमी के दिन बुधवार को देवी मंदिरों पर भक्तों का हुजूम उमड़ा। जय माता दी के उद्घोष से दिन भर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे। घरों व मंदिरों में अष्टमी के हवन की सुगंध महकी तो नवमी की तैयारियां पूरी की गईं। देवी मंदिरों पर देर शाम तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। देवी भक्तों ने अष्टमी के दिन कन्या भोज कराया। अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सौभाग्य, धन संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की आराधना की। शहर से सटे लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ रही। शहर स्थित नयना माता मंदिर, प्राचीन काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर दिन भर घंटे-घडिय़ाल गूंजते रहे। अष्टमी के दिन हवन-पूजन से वातावरण सुगंधित रहा।
कन्या पूजन व फलाहार का आयोजन
दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के स्थापना दिवस पर बुधवार को अष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में कन्या पूजन व फलाहार का आयोजन किया गया। कन्या भोज में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने हिस्सा लिया। विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने बताया कि सभी कन्याओं को फलाहार कराया गया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष, जिला संयोजक सौरभ, प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायण, अनुराग, विवेक मल्होत्रा, संदीप तिवारी, आनंद प्रकाश शुक्ल, तारा, सीमा आदि मौजूद रहे।

श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति ठठेरी बाजार: स्थापना- 1959 अध्यक्ष- सुनील सोनी।- फोटो : SULTANPUR

24. लंभुआ में देवी पंडाल में पूजन करते भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी।- फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन