फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   National Lok Adalat will be held in District Court on March 12

जिला न्यायालय में 12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 09 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held in District Court on March 12
सुल्तानपुर। जिला न्यायालय में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार ने बताया कि लोक अदालत के तहत विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण दोनों पक्षों की सहमति से कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को दीवानी न्यायालय में लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से 12 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित केसों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, वैवाहिक विवाद, श्रम संबंधी मामले, भूमि अधिग्रहण, बिजली और पेयजल के बिलों से संबंधित, सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामलों से जुड़े केस और सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में मामलों को दर्ज करवाने के लिए लोग विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed