{"_id":"6ac53c3115044b8cea006718","slug":"nandlals-body-arrived-from-saudi-arabia-after-14-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166654-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 14 दिन बाद सऊदी अरब से पहुंचा नंदलाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 14 दिन बाद सऊदी अरब से पहुंचा नंदलाल का शव
Tue, 06 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार। सरैया भरथी निवासी नंदलाल पाल का शव 14 दिन बाद मंगलवार को भारत पहुंचा। सऊदी अरब के रियाद स्थित जेल में 22 सितंबर को उनकी मौत हुई थी। इंडिगो की फ्लाइट से दोपहर 2:30 बजे उनका शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद उसे उनके पैतृक गांव सरैया भरथी लाया जाएगा।
नंदलाल पाल 2016 में सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां स्थानीय प्रशासन ने उन्हें किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 22 सितंबर को परिजनों को वहां की जेल से मौत की खबर मिली थी। नंदलाल की पत्नी रामकुमारी ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पति का शव भारत लाने की अपील की थी।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने परिवार की मदद के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया। उनके प्रयासों से जरूरी दस्तावेज पूरे हुए और शव भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। (संवाद)