{"_id":"628689f573988c2a193d59e2","slug":"nagar-palika-sultanpur-news-lko6313609160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के पति के अनावश्यक नगर पालिका आने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के पति के अनावश्यक नगर पालिका आने पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल के पालिका परिसर में अनावश्यक प्रवेश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुल्तानपुर विधायक की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति के परिसर में अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगा दी है।
अध्यक्ष के पति के नगर पालिका में अनावश्यक आने की शिकायत भाजपा के सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने ईओ से की थी। ईओ को लिखे पत्र में विधायक ने आरोप लगाया था कि अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल निरंतर नगर पालिका में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। साथ ही अजय जायसवाल की नगर पालिका परिसर में बैठकर शासकीय पत्रों के साथ छेड़छाड़ करने की एक वीडियो क्लिप भी दी थी। विधायक की शिकायत के बाद ईओ ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखा है। कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष अपने पति को अनावश्यक नगर पालिका परिसर में आने से रोकें। यदि कोई कार्य हो तो वे सिर्फ अधिशासी अधिकारी के समक्ष ही अपनी बात रखें। ईओ के अलावा किसी भी कर्मचारी से वे वार्ता न करें।
उन्होंने जिलाधिकारी की ओर से 18 मई को जारी निर्देश का हवाला भी दिया है। डीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है किकिसी भी अनधिकृत व्यक्ति की ओर से नगर पालिका के कार्य में हस्तक्षेप न किया जाय। ईओ श्यामेंद्र मोहन ने नगर पालिका अध्यक्ष को भेजे गए पत्र की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। पत्र में उनके पति के अनावश्यक नगर पालिका में प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विधायक व अध्यक्ष के पति के बीच बढ़ती जा रही रार
सुल्तानपुर सीट से भाजपा विधायक विनोद सिंह व भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल के बीच रार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों नगर पालिका बोर्ड की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित होने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति ने बयान जारी कर भाजपा विधायक विनोद सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार पर सभासदों को धमकाने का आरोप लगाया था। हालांकि दोनों नेताओं ने अजय जायसवाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उसके बाद भाजपा विधायक विनोद सिंह का पत्र सामने आया है। ईओ को लिखे पत्र में उन्होंने पालिकाध्यक्ष के पति के अनावश्यक नगर पालिका में आने पर रोक लगाने को कहा है।