{"_id":"5ff9e5d68ebc3e32a4526bfa","slug":"nagar-palika-destructed-22-illegal-shops-sultanpur-news-lko559009690","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने ढहाईं 22 अवैध दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने ढहाईं 22 अवैध दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर पालिका की टीम ने जिला पंचायत से बस स्टेशन रोड व बस स्टेशन से तहसील मार्ग पर कार्रवाई की। अभियान में जीआईसी गेट के पास स्थित इंदिरा मार्केट में 12 दुकानदारों के अवैध शेड हटवाए गए।
तहसील सदर मार्ग पर सड़क की पटरियों पर अवैध ढंग सेे बनाई गई करीब 22 दुकानों को बुलडोजर (जेसीबी) से ढहा दिया गया। वहीं, यातायात पुलिस बूथ को जीआईसी गेट के बगल शिफ्ट किया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
नगर पालिका की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान जिला पंचायत के पास से बस स्टेशन रोड व बस स्टेशन मोड़ से सदर तहसील रोड पर चलाया। इस दौरान पटरियों पर किए गए कब्जे को हटवाया गया। जीआईसी के पास स्थित नगर पालिका की इंदिरा मार्केट में कई दुकानदारों ने सीमा से आगे बढ़कर सड़क की पटरियों पर टीनशेड लगा लिया था।
विज्ञापन
12 दुकानदारों के टीन शेड हटवाए गए। इसके बाद आजाद पार्क के निकट स्थित ट्रैफिक पुलिस के बूथ को जीआईसी के पास एसबीआई के सामने खाली जमीन पर शिफ्ट किया गया। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने तहसील रोड की पटरी पर अवैध ढंग से बनाई गई करीब 22 दुुकानों को जेसीबी से ढहाया। अवैध कब्जे को हटवाने के बाद टीन शेड व अन्य मलबे को नगर पालिका परिषद में रखवाया गया है।
अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश राय, सफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, बस स्टेशन चौकी प्रभारी नियाजी, यातायात निरीक्षक समेत कई पुलिस कर्मी व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।