{"_id":"63dff7c878929b262303aa64","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-77235-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 73 विद्यार्थियों में से 25 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 73 विद्यार्थियों में से 25 ने छोड़ी परीक्षा
Mon, 06 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी।
सुल्तानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों की एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में नामांकित 73 विद्यार्थियों में से 48 ने हिस्सा लिया।
इसमें 27 बालिकाएं और 21 बालक शामिल थे। 25 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि परीक्षा में कादीपुर, करौंदीकलां, मोतिगरपुर और दूबेपुर ब्लॉक के ही विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अन्य ब्लॉक से आवेदन ही जमा नहीं हुए थे।
इस तरह मिलती है छात्रवृत्ति
एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को 50 रुपये प्रतिमाह की दर से कक्षा नौ एवं 10 में दो वर्ष के लिए छात्रवृत्ति मिलती है। यदि संबंधित छात्र विद्यालय के छात्रावास में निवास करता है तो उसे 50 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 100 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। संबंधित छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करता है तो उसे कक्षा 11 एवं 12 में क्रमश: 75 रुपये एवं 150 रुपये की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।