{"_id":"63da774d30b9f10d396e9369","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-72152-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोरोना वैक्सीन की बचीं सिर्फ 1700 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोरोना वैक्सीन की बचीं सिर्फ 1700 डोज
Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल में 234 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। जिले में अब वैक्सीन की 1700 डोज ही बची हैं। बूस्टर डोज लगाने वालों के उत्साह को देखते हुए चार-पांच दिन में वैक्सीन खत्म होने के आसार हैं।
जिले के स्वास्थ्य विभाग को लंबे इंतजार के बाद गत शनिवार को ही वैक्सीन की 11240 बूस्टर डोज मिली थीं। इनमें 9065 डोज गत रविवार को मेगा कैंप में लगा दी गईं। शेष वैक्सीन की डोज महिला अस्पताल व अन्य केंद्रों पर लगाई जा रही है। मंगलवार को महिला अस्पताल में 234 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
बढ़ैयावीर मोहल्ले की मानषी यादव, बरौंसा निवासी अनूप कुमार, विवेक नगर निवासी किशन दुबे व अन्य लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एएन राय ने बताया कि महिला अस्पताल के साथ अन्य अन्य केंद्रों पर रविवार से रोज बूस्टर डोज लगाई जा रही है। अब वैक्सीन की 1700 डोज बची हैं।