फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mysteriously missing four teenage girls

Sultanpur News: रहस्यमय ढंग से लापता हुईं चार किशोरियां

Thu, 27 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mysteriously missing four teenage girls
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में चार किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। दो किशोरियों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है। लापता दो अन्य किशोरियों के परिजनों ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




भदैंया विकास खंड क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक किशोरी के पिता के मोबाइल पर एक नंबर से काल आई। गृह स्वामी ने फोन उठाया तो काल करने वाले ने बेटी का नाम पूछकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गृह स्वामी ने फोन काल को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह उनकी नाबालिग बेटी अपनी दादी के साथ शौच के लिए बाग की तरफ गई थी जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने काफी खोजबीन के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी थाना क्षेत्र में मंगलवार को ही गोमती नदी किनारे स्थित एक गांव में भी एक किशोरी के अपहरण की घटना घटी है। पीड़ित मां ने थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोपी युवक का मोबाइल नंबर दिया गया है। एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है।


उधर, इसी थाना क्षेत्र से दो और किशोरियां भी लापता हो गई हैं। लोकलाज के डर से दोनों के परिजन थाने में तहरीर न देकर बेटियों को ढूंढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed