फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mustrad oil price increased to double

खाद्य तेलों के बढ़े दाम से बिगड़ा रसोई का बजट

Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
mustrad oil price increased to double
सुल्तानपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में खाद्य तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। रिफाइंड व वनस्पति घी का रेट भी बढ़ गया है। खाद्य तेलों के बढ़े दाम से महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। आम आदमी के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने आम जनजीवन को एक बार फिर से प्रभावित कर दिया है। कोरोना का असर जरूरत के सामानों पर भी दिख रहा है। खाद्य तेल व दाल से लेकर अन्य सामानों की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

लगातार महंगाई बढ़ रही है। महिलाओं के किचन का बजट बिगड़ रहा है। 140 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों का तेल इस समय 180 रुपये तक पहुंच गया है।
किराना की दुकान चलाने वाले आकाश तिवारी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में सभी सामान महंगा हो गया है। जब सामान अधिक रेट में मिलेगा तो मजबूरन ग्राहकों को बढ़े दाम में बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सरसों का तेल 180 रुपये प्रति लीटर के भाव बेचा जा रहा है। रिफाइंड 130 से 150 रुपये प्रति लीटर व नवस्पति घी 155 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से ग्राहकों को दिया जा रहा है।
इसके अलावा फुटकर में अरहर की दाल 120 रुपये किलो, चीनी 42 रुपये किलो व आटा 26 से 28 रुपये किलो बिक रहा है। बड़े दुकानदारों का कहना है कि खाद्य तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।

कुछ कंपनियों का इस पर एकाधिकार है और वे मनमाने तरीके से दाम बढ़ाती जा रही हैं। खाद्य तेलों व दाल की बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सरसों के तेल का दाम इतना बढ़ गया है कि महिलाएं दाल में तड़का लगाना भी भूल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed