फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

गला घोंटकर किशोर की हत्या

Tue, 20 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder
नलकूप के पास मौजूद ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। रस्सी से गला घोंट कर एक किशोर की हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा चलाने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूर दूसरे गांव के बाहर नलकूप के कमरे में पाया गया। उसका ई-रिक्शा खेत में क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना भदैंया के रुदौली में हुई। गांव निवासी आरपी गुप्ता के नलकूप के कमरे में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक किशोर का शव देखा। किशोर के गले को रस्सी से घोंटा गया था। थोड़ी दूर पर धान के खेत में एक ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ शिवाकांत त्रिपाठी ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया। स्थानीय लोग मृतक की शिनाख्त नहीं कर सके। इसी बीच पड़ोस के महेशुआ गांव से पहुंचे जियालाल कोरी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे वीरेंद्र (17) के रूप में की। जियालाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार की शाम वह घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना प्रतापगंज पुलिस चौकी में दी थी।
विज्ञापन

तीन बहनों में इकलौता भाई था वीरेंद्र
महेशुआ निवासी जियालाल के परिवार में पत्नी सुषमा के साथ ही तीन बेटी हैं। घर का इकलौता बेटा वीरेंद्र था। वीरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पिता के बीमार होने पर चलाने लगा ई-रिक्शा
जियालाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। छह महीने पहले जियालाल की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सकों को दिखाया। जांच में पता चला कि जियालाल को टीबी है। पिता के बीमार होने पर वीरेंद्र ने परिवार पालने के लिए ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed