{"_id":"6148ccbb8ebc3e916b72befd","slug":"murder-sultanpur-news-lko596464554","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र की हत्या
विज्ञापन
आयुष।(फाइल फोटो)
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के एक छात्र की सोमवार की दोपहर घर से नलकूप पर बुलाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े स्पोर्ट्स छात्र की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एएसपी घटना स्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
कादीपुर क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी महेंद्र शुक्ल का बेटा आयुष उर्फ अंशू (20) इंटर पास करने के बाद लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन होने के बाद करीब चार माह पहले आयुष गांव आया था। सोमवार की दोपहर आयुष के मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसे घर से दूर नलकूप पर बुलाया गया। आयुष घर वालों को ये बताकर निकला कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है। आयुष जब नलकूप पर पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने उसकी धारदार हधियार से हत्या कर दी।
काफी देर तक जब आयुष घर नहीं पहुंचा तो उसके चाचा दिनेश प्रताप शुक्ल नलकूप पर पहुंचे, जहां उसका लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। आयुष की हत्या की सूचना जैसे घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव स्वाट के साथ खुद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि मृतक के चाचा दिनेश प्रताप शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।