फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder

बस संचालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 08 Jun 2021 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
murder
सुल्तानपुर। कादीपुर स्थित आवास पर जा रहे बस संचालक को सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तनाव को देखते हुए करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को एसडीएम और सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी जितेंद सिंह (45) अंश बस सर्विस नाम से बस चलवाते थे। कादीपुर में आवास बनाकर रहने वाले जितेंद्र सोमवार की रात करीब दस बजे पौधनरामपुर घर से बाइक से लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित उडुरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने जितेंद्र सिंह को रोककर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आस-पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अखंडनगर थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी और जितेंद्र के परिवारीजन व ग्रामीण पहुंच गए। काफी संख्या में लोगों के जमा होने पर कादीपुर व दोस्तपुर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह अखंडनगर थाने की पुलिस ने जितेंद्र सिंह के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर पौधनरामपुर गांव के पंकज, धीरज (दोनों सगे भाई), राम प्यारे और रमेश वर्मा निवासी पिपरी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। एसडीएम कादीपुर महेंद्र कुमार, सीओ डॉ. श्रीकांत सरोज कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों के सामने परिवारीजनों ने अखंडनगर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों का कहना था कि करीब 15 दिन पूर्व राम प्यारे का बेटा पंकज और रमेश वर्मा के खिलाफ थाने में जितेंद्र सिंह ने तहरीर दिया था, लेकिन पुुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जितेंद्र की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। परिवारीजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed