{"_id":"5f47e6148ebc3e4ad50e509a","slug":"murder-sultanpur-news-lko53717075","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बसौढ़ी गांव के पास से होकर गुजरी गोमती नदी के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। युवक की हत्या के बाद शव की शिनाख्त छिपाने के लिए चेहरा व सीना जलाया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव के लोग बृहस्पतिवार की सुबह गोमती नदी के किनारे गए थे। इस बीच एक युवक का शव दिखा। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना टाटिया नगर चौकी इंचार्ज नसीरुद्दीन को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज और सिपाही अमरजीत यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
चौकी इंचार्ज के अनुसार, युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है। चेहरा और सीना जला हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के साथ ही आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। शव की शिनाख्त छिपाने के लिए ही चेहरा, सीना और हाथ जलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।