{"_id":"6ac0029e557a5ccd6507dfe8","slug":"murder-remains-unsolved-even-after-48-hours-teachers-outraged-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166336-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 48 घंटे बाद भी हत्या का खुलासा नहीं, शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 48 घंटे बाद भी हत्या का खुलासा नहीं, शिक्षकों में आक्रोश
Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका। शिक्षक समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की ओर से दी गई समय सीमा बीतने के बाद शिक्षक संगठनों ने मामले का शीघ्र अनावरण कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शिक्षक संगठनों ने सामूहिक बैठक में निर्णय लिया कि शनिवार को जिले के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
शिक्षक संघों की ओर से शाम 4:30 बजे तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि दो शिक्षकों की हत्या के बाद भी पुलिस की ओर से खुलासा न किया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस जांच तेज कर हत्यारों को गिरफ्तार करने और कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षक संगठनों ने सभी से कार्यक्रम में सहभागिता कर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।