फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   murder of teenage

किशोर को गड़ासे से काट डाला

Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
murder of teenage
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। चक शिवपुर गांव में रंजिश में सोमवार की देर शाम धारदार हथियार से लैस विपक्षियों ने परिवार पर हमला कर दिया। घर से खींचकर एक किशोर को गड़ासे से काट डाला। किशोर को बचाने में बुजुर्ग बाबा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के बाबा की तहरीर पर 10 नामजद समेत 11 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव निवासी अमर बहादुर वर्मा की गांव के ही हरि नारायण यादव से रंजिश चल रही है। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अमर बहादुर वर्मा समेत 11 लोगों ने हरि नारायण के घर पर धारदार हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। घर में मौजूद हरि नारायण के नाती राममूरत (14) पुत्र सूर्यभान को खींचकर बाहर लाए और गड़ासे से उस पर प्रहार कर दिया। राममूरत को बचाने पहुंचे हरि नारायण, परमानंद, सूर्यभान, शशि, देवमती और लक्ष्मी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद दौड़े ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राममूरत को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक के बाबा हरि नारायण की तहरीर पर अमर बहादुर, आशीष, जय बहादुर, रामचंद्र, पिंटू, चंपा देवी, राकेश, शत्रुघ्न, संजय, सरिता और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed