फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murder case registered against driver in case of woman's death in accident

Sultanpur News: हादसे में महिला की मौत के मामले में चालक पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against driver in case of woman's death in accident
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बजरंगनगर के पास बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एसयूवी चालक पर हत्या का केस दर्ज किया है। घायल पति का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

करौंदीकला थाना क्षेत्र के बहाउद्दीपुर गांव निवासी संजय अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर बाइक से बृहस्पतिवार दोपहर घर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। प्रियंका की गोद में उनका छह माह का बच्चा भी था। उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनका पुत्र संस्कार बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

सीएचसी से रेफर घायल संजय का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना में मृतका प्रियंका के पिता बलराम निवासी बुढ़ाना कोतवाली कादीपुर ने बृहस्पतिवार कोतवाली में तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर कादीपुर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र बाजपेयी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed