{"_id":"59f3656d4f1c1bd9538b9677","slug":"municipal-elections-on-26-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में नगर निकाय के लिए वोटिंग 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में नगर निकाय के लिए वोटिंग 26 को
Amarujala
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तैयारी में जुटा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय के लिए जिले में एक नगर पालिका एवं तीन नगर पंचायतों में 26 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयुक्त ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। दूसरे चरण में पड़ने वाले वोट के लिए एक नवंबर से नामांकन शुरू होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राजनीतिक दल भी प्रत्याशियों के चयन की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। जिले में दूसरे चरण में एक नगर पालिका परिषद व कादीपुर, दोस्तपुर तथा कोइरीपुर नगर पंचायत में 26 नवंबर को वोट पड़ेंगे। चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद एवं तीनों नगर पंचायतों में एक साथ एक नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव तैयारियों के निर्देश दिए। जिले में चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी होगी।
विज्ञापन