{"_id":"64593afb9336acba450306c8","slug":"mumbai-central-barauni-special-train-will-run-from-tomorrow-sultanpur-news-c-13-1-223482-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल से चलेगी मुबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल से चलेगी मुबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल ट्रेन
Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से मुंबई सेंट्रल से बरौनी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की संचालन तिथि में बदलाव कर दिया गया। अब इस ट्रेन का संचालन नौ मई (मंगलवार) को होगा।
रेलवे की ओर से पहले दो मई से मुंबई सेंट्रल-बरौनी डाउन समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाना था। इसकी संचालन तिथि में परिवर्तन कर दिया गया। संचालन में हुए परिवर्तन के अनुसार अब यह ट्रेन नौ मई से प्रत्येक मंगलवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन का स्टापेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को होगा। बरौनी जंक्शन पर ट्रेन बृहस्पतिवार को पहुंचेगी। वहीं बरौनी जंक्शन से बरौनी-मुंबई सेंट्रल अप ट्रेन का संचालन चार मई के स्थान पर 12 मई से प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। शनिवार को ट्रेन सुल्तानपुर पहुंचेगी। रविवार को ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
नए शेड्यूल के मुताबिक मुंबई सेंट्रल-बरौनी डाउन स्पेशल ट्रेन आरंभिक स्टेशन मुंबई सेंट्रल से नौ, 16, 23, 30 मई व छह जून, 13, 20, 27 जून और चार जुलाई को चलेगी। वहीं बरौनी-मुंबई सेंट्रल अप स्पेशल ट्रेन आरंभिक स्टेशन बरौनी से 12, 19, 26 मई व दो जून, नौ, 16, 23, 30 जून और सात जुलाई को चलेगी।
सुल्तानपुर में ट्रेन का स्टापेज होने से जिलेवासियों को सफर में सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन का संशोधित शेड्यूल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण केंद्र पर ट्रेन का रिजर्वेशन शुरू हो गया है।