{"_id":"67cf3d7c6ddfa84c52097f22","slug":"multi-storey-parking-commercial-complex-and-food-street-hub-will-be-built-in-the-city-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-128621-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शहर में बनेेंगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और फूड स्ट्रीट हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शहर में बनेेंगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और फूड स्ट्रीट हब
Tue, 11 Mar 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी के पीछे मल्टी स्टोरी पार्किंग के साथ बनने वाले शॉपिंग कांप्लेक्स का प्रस्तावित स्थल।
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत दिसंबर, 2024 में शहर में फूड स्ट्रीट हब, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मल्टीस्टोरी पार्किंग के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व स्टडी सेंटर बनाए जाने के नगर पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। करीब 20 करोड़ की लागत से होने वाले इन विकास कार्याें के धन आवंटन के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
शहर के पर्यावरण पार्क में फूड स्ट्रीट हब, पयागीपुर के ट्रांसपोर्टनगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, जीआईसी के पीछे वेंडिंग जोन में मल्टीस्टोरी पार्किंग के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम के पास स्टडी सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका ने भेजा था। शासन ने स्टडी सेंटर को छोड़ बाकी सभी कार्यों के लिए मंजूरी दे दी है। इनके निर्माण के लिए नगर पालिका कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजेगा। धन आवंटित होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
पर्यावरण पार्क में फूड स्ट्रीट हब बन जाने से यहां आने वाले लोगों को लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। अभी तक यहां पर कोई दुकान नहीं है, जिससे यहां आने वाले लोगों को खानपान की चीजों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
वेंडिंग जाेन के पास मल्टीस्टोरी पार्किंग के साथ शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बन जाने से चौक पर अतिक्रमण कम हो जाएगा। जाम न लगने से लोगों को खरीदारी में राहत मिल जाएगी। यहां पर बंद पड़ा वेंडिंग जोन भी गुलजार हो जाएगा। पयागीपुर में लंबे समय से बना ट्रांसपोेर्टनगर अब तक संचालित नहीं हो सका है। इसी के बगल कॉम्प्लेक्स बन जाने से स्थानीय व्यापारियों को राहत मिलेगी। इन सभी के संचालन से नगरवासियों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ पालिका के आय में भी वृद्धि होगी।
बरातघर के निर्माण में जमीन बनी बाधा
इसी योजना के तहत घासीगंज वार्ड के गोराबारिक में नगरपालिका की खाली पड़ी जमीन पर बरात घर बनाए जाने की प्रस्ताव भी भेजा गया था। शासन से इसके निर्माण की मंजूरी भी मिल गई है, लेकिन जमीन के विवाद की वजह से इसकी कार्ययोजना नहीं बन सकी। इसके निर्माण में देरी से शहर के उन जरूरतमंदों को निराशा हुई है, जो महंगे मैरिज लॉन में मजबूरी में मांगलिक कार्यक्रम करा रहे हैं। इसी के साथ लालडिग्गी वार्ड में पंत स्टेडियम के पास स्टडी सेंटर बनना था, यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए निशुल्क किताबें उपलब्ध होनी थीं। उसके लिए मंजूरी नहीं मिली है।
शासन को भेजेंगे कार्ययोजना
मुख्यमंत्री नगर वैश्विक योजना के तहत भेजे गए प्रस्ताव के अधिकतर विकास कार्यों की मंजूरी मिल गई है। योजनाओं के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। स्वीकृत कार्यों की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
- लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका