{"_id":"612fc0408ebc3e847778dca5","slug":"mulayam-singh-youth-brigade-took-out-cycle-journey-sultanpur-news-lko593640715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने सदर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव साइकिल चलाकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और ग्रामीणों को महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टचार के बारे में जानकारी दी।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के नंदीधाम से जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा को सपा जिला कोषाध्यक्ष सूर्यलाल यादव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हौसला प्रसाद यादव व जिला सचिव गौतम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल सपाइयों ने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है।
नंदीधाम से निकाली गई साइकिल यात्रा ने बगिया चौराहा होते हुए करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान जगह-जगह रुककर सपाइयों ने पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष मो. शहजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खुशहाली केवल सपा ला सकती है। यात्रा में अमजद खान, जरताब रजा, अमरीश कांत गौतम, इसराइल खान, सज्जाद रहमान व संदीप यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।