फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MP MLA court returned police charge sheet

एमपी-एमएलए कोर्ट ने लौटाई पुलिस की चार्जशीट

Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
MP MLA court returned police charge sheet
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे की विवेचना करने में पुलिस की ओर से की गई लापरवाही से कोर्ट में विभाग की किरकिरी हुई है।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश पीके जयंत ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार करते हुए उसे लौटा दिया है। कोर्ट ने पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाते हुए सीओ सिटी के पास केस डायरी व चार्जशीट भेजते हुए संज्ञान के विंदु पर सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि नियत की है। मामला बंधुआकलां थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

बंधुआकलां थाने में लॉकडाउन व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज किए गए मुकदमें की विवेचना पूरी कर थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार सिंह ने चार्जशीट पिछले 10 मई को सीओ सिटी के पास भेजा था। सीओ सिटी ने इस चार्जशीट को पिछले 22 मई को कोर्ट में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चार्जशीट व केस डायरी के अनुसार विवेचक ने सिंकदर, जलील, जीशान, सलीम अंसारी व जमील को आरोपी बनाया गया है। उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दी जाने वाली नोटिस भी दी गई है लेकिन पुलिस ने नोटिस में कोई समय व स्थान नहीं भरा है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता मदन सिंह ने कहा कि विवेचक ने खाली नोटिस फार्म पर हस्ताक्षर कराकर कागजी खानापूर्ति की है। अन्य आरोपियों को नोटिस नहीं दी गई है और इसका विवरण भी दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विवेचक ने थाने में बैठकर यांत्रिक रूप से विवेचना की है और चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार करते हुए विवेचक को आदेश दिया है कि वे सभी आरोपियों का घटना के संबंध में बयान दर्ज करें और तथ्यात्मक विवेचना करके चार्जशीट पेश करें। कोर्ट ने आदेश का अनुपालन करने के लिए चार्जशीट व केस डायरी सीओ सिटी के पास भेजने का आदेश दिया है। मामले में संज्ञान के बिंदु पर अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed