फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MP Maneka Gandhi's instruction was reduced even till statement

बयान तक ही सिमट गया सांसद मेनका गांधी का निर्देश

Tue, 11 Aug 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
MP Maneka Gandhi's instruction was reduced even till statement
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी का बंद शहर को खोलने का निर्देश महज बयान तक ही सीमित रह गया। उनके निर्देश पर सिर्फ प्रमुख मार्गों से बैरियर हट सके। बाकी शहर मंगलवार को भी पूरी तरह लॉकडाउन में जकड़ा रहा। सुबह बस स्टेशन समेत कुछ जगह दुकानें खुलने के बाद उन्हें फिर बंद करा दिया गया। पुलिस ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिना मास्क पहने लोगों पर शिकंजा बरकरार रखा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम सी. इंदुमती ने 25 जुलाई से शहर में लॉकडाउन कर दिया। तब से शुरू हुआ लॉकडाउन संक्रमण बढ़ने पर और सख्त होता गया। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्र में संक्रमण रोकने के लिए मार्गों पर बैरिकेडिंग करके आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

25 जुलाई से लॉकडाउन से ही पूरा शहर बंदी की चपेट में है। नौ अगस्त को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने शहर में बंदी के हालात देखने व व्यापारी नेताओं की गुजारिश पर पुलिस व जिला प्रशासन को मार्गों से बैरियर हटवाने व दुकानें संचालित कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिशा कमेटी की बैठक में सांसद ने केवल संक्रमितों का घर ही पाबंद करने की सलाह दी थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री की मंशा से भी अवगत कराया था। इसके साथ ही बिना मास्क वालों के हो रहे चालान पर नाराजगी जताते हुए इसे बंद कराने का भी निर्देश दिया था। बैठक के बाद वे मंगलवार शाम को ही दिल्ली लौट गईं।
सांसद की वापसी के बाद उनके निर्देश पर शहर में मार्गों पर लगाए गए बैरियर फिलहाल हटा लिए गए। बैरियर हटने से चौक व गल्लामंडी में एकाएक काफी भीड़ लग गई। इसके बाद बस स्टेशन समेत कुछ जगह पर सुबह कुछ दुकानें खुल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फिर दुकानों को बंद करा दिया।
दुकानें बंद कराने से शहर में पूर्व की तरह मंगलवार को भी बंदी जारी रही। छोटी से लेकर बड़ी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके साथ ही संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने बिना मास्क के घर से निकलने वालों पर शिकंजा बरकरार रखा। सांसद मेनका गांधी के निर्देश के बाद भी दुकानें संचालित नहीं होने से व्यापारियों को भी झटका लगा है।

मुख्य राजस्व अधिकारी/कंटेनमेंट जोन प्रभारी शमशाद हुसैन ने कहा कि शहर के कंटेनमेंट जोन में शासनादेश का अनुपालन कराया जा रहा है। अभी उन्हें इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed