फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MP angry over poor services

Sultanpur News: बदहाल सेवाओं पर सांसद नाराज

Sun, 22 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
MP angry over poor services
दिशा की बैठक में सांसद के साथ मौजूद प्रतिनि​धि व अ​धिकारी
सुल्तानपुर। बिजली सेवाओं की स्थिति और सड़क की जर्जर स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। शनिवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। जिला पूर्ति, शिक्षा और बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए शासन की योजनाओं पर गंभीरता से काम करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सांसद राम भुआल निषाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बरसात से टूटी सड़कों का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने सुधार लाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण अभियंता को गांवों में टूटी सड़कों को जल्द सही कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी ने हलियापुर मार्ग, भवानीगढ़ से कापा मार्ग के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जाहिर की। राशन कार्डों की स्थिति व पात्रों तक सुविधा का लाभ न पहुंच पाने पर डीएम से रिपोर्ट बनाकर शासन में भेजने के लिए कहा गया। इसौली विधायक ताहिर खान ने कांशीराम आवासों में अवैध रूप से रहने वालों का मुद्दा उठाया और आवासों का सत्यापन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह, विधायक लम्भुआ प्रतिनिधि पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 114 में सिर्फ पांच का निपटारा
जयसिंहपुर। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 114 शिकायतें आईं और पांच का निस्तारण मौके पर हुआ। गैरहाजिर रहने व देर से आने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने बीडीओ जयसिंहपुर, बीडीओ मोतिगरपुर, बीडीओ दोस्तपुर, खंड शिक्षा अधिकारी कूरेभार, गन्ना पर्यवेक्षक चीनी मिल, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कूरेभार सहायक चकबंदी अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया है।

उधर बल्दीराय में उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में 77 शिकायतें आईं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग अरुण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed