फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Motigarpur-Dostpur road to be built at a cost of 30 crores

30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी मोतिगरपुर-दोस्तपुर सड़क

Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Motigarpur-Dostpur road to be built at a cost of 30 crores
सुल्तानपुर। 30 करोड़ रुपये की लागत से मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। विधायक के पत्र पर करीब 16 किमी जिला मार्ग को दुरुस्त कर चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क बनने से मोतिगरपुर से दोस्तपुर तक की यात्रा में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय से दोस्तपुर कस्बे की दूरी करीब 16 किमी है। यह जिला मार्ग में आता है। मोतिगरपुर से दोस्तपुर के लिए यह सीधा मार्ग होने की वजह से लोगों को इस सड़क से यात्रा करने में कम समय व खर्च को वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल मार्ग होने के साथ सड़क जर्जर होने से कई वर्षों से लोगों को यात्रा करने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए सदर विधायक सीताराम वर्मा ने मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र दिया था।
विधायक की पहल व सीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने अपने निरीक्षण में मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने की जरूरत पाई है। आवश्यकता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण के लिए 30 करोड़ 71 लाख 52 हजार का एस्टीमेट तैयार किया है।
लोक निर्माण विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी व डीएम की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से धनराशि व कार्य की स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब 16 किमी लंबे मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों के साथ बाहर के लोगों को भी आवाजाही में सहूलियत मिल सकेगी।
मोतिगरपुर से दोस्तपुर तक 16 किमी लंबे मार्ग पर करीब आधा दर्जन कस्बे पड़ते हैं। इसमें बेलवारे, सुरहुरपुर, ढेमा प्रमुख कस्बे हैं। मार्ग पर बस, जीप समेत अन्य यात्री साधन भी संचालित हो रहे हैं।
हाल ही सांसद मेनका गांधी ने इस मार्ग पर एक रोडवेज बस के संचालन को भी हरी झंडी दिखाई थी। मार्ग जर्जर होने से वाहनों से भी यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनने से लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सकेगी।
वर्ष 2010 में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का दोबारा निर्माण करवाया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में फिर सड़क का नवीनीकरण कराया गया। हालांकि मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया गया था। इसके बाद भी मार्ग मोतिगरपुर से लेकर दोस्तपुर तक काफी जर्जर हो गया है। बीच-बीच में मार्ग पूरी तरह उखड़ गया है। इसकी वजह से मौजूदा समय में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को डीएम के माध्यम से शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed