{"_id":"6ac690927447c336ed088c5c","slug":"one-hour-of-rain-and-water-entered-homes-in-aliganj-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-166724-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक घंटे की बारिश और अलीगंज के घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक घंटे की बारिश और अलीगंज के घरों में घुसा पानी
Thu, 08 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुकानों व घरों में घुसा पानी
सुल्तानपुर। जिले के पश्चिमी क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवा के साथ एक घंटे की मूसलाधार बारिश हुई। पुराने हाईवे पर स्थित अलीगंज कस्बा और शहर की गल्लामंडी जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान बर्बाद हो गए और फसलें भी तहस-नहस हो गईं।
शाम करीब चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और अंधेरा हो गया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई और ओले भी गिरे। बिजली गिरने और तेज हवा से लोग अपने घरों में दुबक गए। अलीगंज कस्बे का हाईवे पानी में डूब गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। दुकानदार अनूप जायसवाल, पप्पू जायसवाल और मूलचंद्र ने बताया कि उनका सामान भीगकर खराब हो गया। किसानों ने बताया कि पक रही धान की फसलें गिर गईं, जिससे दाने हल्के पड़ने की आशंका है।
बल्दीराय के वलीपुर और आसपास के गांवों में भी धान व गन्ने की फसलें जमीन में गिर गईं। धनपतगंज, पीपरगांव और नौतनवा के किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने 25.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। उन्होंने बताया कि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
लंभुआ-दुर्गापुर रोड पर पेड़ गिरा
तेज हवा से लंभुआ-दुर्गापुर रोड पर परमानपुर गांव के पास पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर करीब डेढ़ घंटे में पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। शहर के पूर्वी छोर के ब्लॉकों मोतिगरपुर, कादीपुर, दोस्तपुर सहित अन्य जगहों पर केवल बूंदाबूंदी हुई।
नुकसान के सर्वे का निर्देश
दैवी आपदा एवं राहत अधिकारी राकेश सिंह ने नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान की सूचना उपजिलाधिकारियों से मांगी गई है। अधिकारी ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात होने के आसार हैं।