{"_id":"5dc6f58f8ebc3e5b5d7489be","slug":"mother-and-three-children-scorched-by-fire-while-cooking-sultanpur-news-lko491368776","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लगी आग से मां और तीन बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लगी आग से मां और तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गुप्तारगंज कस्बे में शुक्रवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग से मां और उसके तीन बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
आग से झुलसे मां और उसके बच्चों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज कस्बा निवासी ने शंकर गुप्ता की पत्नी प्रेमलता शुक्रवार की रात घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई।
विज्ञापन
आग बुझाने के प्रयास में प्रेमलता झुलस गई। मां को बचाने की कोशिश में उसकी बेटी प्रिया (15), बेटा अखिलेश (12) व हरिओम (5) भी आग की चपेट में आ गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह से चारों को आग से बचाया।
स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रेमलता और उसके तीनों बच्चों का उपचार चल रहा है।