फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother and daughter died in road accident

Sultanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटी की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died in road accident
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग पर बसहा गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक साल की दुधमुंही बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन




कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी राम सुमेर की बहू दोस्तपुर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है। उसे देखने के लिए राम सुमेर की पत्नी नइका (55) अपनी मझली बेटी प्रमिला (28) व उसकी एक साल की बेटी श्रेयांशी के साथ रविवार को दोस्तपुर कस्बा आई थीं। शाम करीब सात बजे नइका प्रमिला व नातिन श्रेयांशी के साथ दोस्तपुर से टेंपो से घर जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन



रास्ते में दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग पर बसहा गांव के पास टेंपो को पीछे से जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार नइका व प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि श्रेयांशी बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि टेंपो पर अन्य लोग भी सवार थे लेकिन कोई अन्य हताहत नहीं हुआ लेकिन चालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से मां-बेटी काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोस्तपुर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। परिजनों ने शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed