{"_id":"6ac5470227fb2d80d409e827","slug":"mosquitoes-breeding-in-filth-number-of-patients-rising-in-hospitals-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166570-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गंदगी से पनप रहे मच्छर, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गंदगी से पनप रहे मच्छर, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। जिले में 12 विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक गंदगी और जलभराव अभियान के दावों की पोल खोल रहे हैं। कई जगह नालियां कीचड़ और कचरे से बजबजा रही हैं। सफाई न होने से इनमें मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं।
नगर क्षेत्र के कई वार्डों में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। कचरा सड़ने से दुर्गंध उठ रही है। पयागीपुर, दरियापुर और शाहगंज समेत कई मोहल्लों में नालियां चोक हैं। बरसात और घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। दरियापुर निवासी विजय ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी नियमित सफाई नहीं हो रही है। भदैंया के हनुमानगंज निवासी राघवेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जागरूकता रैली, फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा के छिड़काव का दावा कर रहा है, लेकिन नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।
अस्पतालों में बढ़े वायरल के मरीज
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को 2286 मरीज पहुंचे थे, जबकि मंगलवार को 1786 मरीजों का इलाज किया गया। फिजिशियन, नेत्र और बाल रोग विभाग में मरीजों की भीड़ रही। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड व नमी से वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि बच्चों को ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक, बाहर के खाने और धूल से बचाएं। गुनगुना पानी पिलाएं और बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा दें।
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से शुरू हुआ अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें नालियों की सफाई, जलभराव रोकने, कूड़ा निस्तारण, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का लक्ष्य है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार से बचाव के साथ बुखार के मरीजों की जांच और उपचार पर जोर है। पंचायतीराज, नगर पालिका, शिक्षा, कृषि, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और जल निगम समेत 12 विभाग अभियान में शामिल हैं।
हो रही निगरानी
सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सभी विभाग अपने स्तर से अभियान चला रहे हैं। डीएमओ इसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रोजाना प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।